फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिफेंस कॉलोनी की गलियों में भरा गंदा पानी

Sat, 02 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी12-डिफेंस कॉलोनी की गलियों में भरा बरसात का पानी। स्रोत कॉलोनीवासी
विज्ञापन
जींद। शहर की पॉश कॉलोनी डिफेंस कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गलियों में पानी भरा गया है। इसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यहां मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे कॉलोनी में डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से गंदे पानी की निकासी व फॉगिंग करवाने की मांग की है। कर्नल सूरजमल, संदीप, अंजना रेढू, नीलम देशवाल और सुमित्रा ने बताया डिफेंस कॉलोनी में मकान नंबर 4241 के आस-पास की गलियों में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना है। इसके चलते बारिश का सारा पानी गलियों में भर जाता है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग लोगों को घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है वहीं दूसरी तरफ यहां फॉगिंग नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें