फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के वार्ड 9 में पेयजल सप्लाई में आ रहा गंदा पानी, वार्ड के लोगों में रोष

Tue, 12 Dec 2023 11:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। वार्ड-9 में पेयजल सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी आने के विरोध में वार्ड के लोगों ने रोष जताया है। इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। प्रशासन के रवैये को लेकर वार्ड के लोगों में रोष बना हुआ है। वार्ड-9 के पार्षद सुभाष पांचाल, पूनम, रामरति, पुष्पा ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पानी सप्लाई किया जाता है। वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं होता, क्योंकि पेयजल सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी मिलकर घरों में आ रहा है।
विज्ञापन


बाक्स

अभी तक कोई शिकायत नही आई है। अगर कोई ऐसी समस्या है तो तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया जाएगा। अगर लीकेज की समस्या है तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-प्रदीप कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें