फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर डाले गंदे मैसेज और फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उस पर गंदे मैसेज और फोटो डालने के आरोप में पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि उसकी बहन का इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट नहीं है। किसी युवक ने उसकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर गंदे मैसेज व फोटो डाल दिए। किसी ने उसे बताया कि उसके अकाउंट से गंदे मैसेज और फोटो डाले जा रहे हैं। एएसआई श्याम लाल ने कहा कि युवती की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम ऑपरेट करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें