27जेएनडी17: इंटल कलां में बिजली अदालत में शिकायत सुनते अधीक्षक अभियंता एमएल सुखीजा। स्रोत कर
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को गांव इंटल कलां में बिजली अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। अदालत में जर्जर बिजली लाइनों को शिफ्ट करने, लो-वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और बिलों में गड़बड़ी जैसे मामले शामिल रहे। अधीक्षक अभियंता एमएल सुखीजा ने मौके पर ही उपमंडल अधिकारी गुलशन कुमार को खराब ट्रांसफार्मर बदलने और बिल संबंधी त्रुटियों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए। लाइनों के स्थानांतरण और सोलर कनेक्शन जैसी मांगों के लिए उन्होंने एक निश्चित समय सीमा तय की। एमएल सुखीजा ने म्हारा गांव-जगमग गांव योजना का जिक्र करते हुए बताया कि जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां 22 से 23 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।