फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन ने कर्मचारियों व पशुपालकों की मांगों को लेकर सौंपा विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा वीएलडीए कर्मचारियों एवं पशुपालकों की मांगों को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की मांगों को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान बिजेंद्र सिंह बैनीवाल, महासचिव रामफल राहड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान शील सांगवान एवं उप महासचिव बिजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि पांच वर्ष पहले मुख्यमंत्री द्वारा वीएलडीए कर्मचारियों की कई मांगों को स्वीकृत किया गया था, जिनमें वीएलडीए से पदोन्नत एकमात्र पद बीएलईओ को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने, वीएलडीए कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, वीएलडीए कर्मचारियों का संशोधित ड्यूटी चार्ट जारी करने सहित अन्य मांगे शामिल थी।
इसके अलावा वीएलडीए का पदनाम बदल कर वैटरनरी लाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर करना, ग्रेड-पे 4600 रुपये करना, डिप्लोमा वैटरनरी काउंसिल का गठन करने, वीएलडी डिप्लोमा कोर्स का नाम बदलने, डिप्लोमा की अवधि तीन वर्ष करने, ऑनलाइन ट्रांसफर के तहत दूर दराज तबादला हुए कर्मचारियों को नजदीकी रिक्त स्टेशन पर समायोजित करने, दिव्यांग वीएलडीए एवं अन्य वीएलडीए कर्मचारियों को पदोन्नत करने सहित पशु अस्पतालों में फिनाइल, पट्टी, खनिज मिश्रण, लाल दवाई सहित अन्य दवाईयां उपलब्ध करवाना था। साथ ही 10 रुपये में पशुधन बीमा करने, बछड़ी पैदा करने वाले टीके का रेट 30 रुपये करने, सभी गोशालाओं में पशु औषधालय स्थापित करना, महंगाई के आधार पर प्रति वर्ष दूध का न्यूनतम रेट निर्धारित किए जाने आदि मुद्दों को लेकर लगातार पिछले 45 दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन विभाग के महानिदेशक एवं पशुपालन मंत्री द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण कर्मचारियों एवं पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला जींद के प्रधान अनिल गोयत, दीनदयाल शर्मा, विनोद सैनी, अनिल नरवाल, युद्धवीर ढुल, वेदप्रकाश जांगड़ा, संदीप शर्मा, सुनील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें