फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोबाइल खरीदकर नहीं दिए 20.50 लाख रुपये

Sat, 14 Sep 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 20.50 लाख रुपये के मोबाइल खरीदकर पेमेंट नहीं करने व दबाव बनाने पर आत्महत्या करने की धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सफीदों गेट निवासी दीपक सैनी और उसके तीन पार्टनरों ने बताया कि वह मोबाइल सेल परचेज का काम करते हैं। उनसे अरुण मित्तल भी मोबाइल खरीदता था, जो समय पर रुपये देता था। आरोपी ने 2 से 5 दिसंबर 2023 तक तीनों पार्टनर से 2197000 रुपये के मोबाइल खरीद किए। जब उन्होंने रुपयों के लिए कहा तो वह समय देता रहा। बाद में उसने एक लाख 47 हजार रुपये देकर 20 लाख 50 हजार रुपये बकाया रख लिए। रुपये लेने के लिए जब उन्होंने आरोपी पर दबाव डाला, तो उसने उनको जान से मारने व खुद आत्महत्या करने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें अरुण मित्तल का सहयोग उसके परिजन नरेंद्र मित्तल व कर्ण मित्तल भी कर रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने दीपक सैनी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें