30जेएनडी27 : भौंसला गांव में गिरा सपना का मकान। स्रोत स्वयं
जींद। जिले में वीरवार को हुई बारिश के बाद रात को दो मकान गिर गए। एक मकान गांव भौंसला में और दूसरा राम कॉलोनी में गिरा है। भौंसला गांव में मकान काफी पुराना हो चुका था। मकान मालिकों ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
गांव भौंसला निवासी सपना ने बताया कि उनका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पास हो चुका था। वह दस साल से अपने मकान के निर्माण के लिए किस्त के रूप में पैसे मिलने का इंतजार कर रही थी, लेकिन आज तक उसे एक भी पैसा नहीं मिला। मकान निर्माण का इंतजार करते-करते उनका मकान ही गिर गया। सपना ने कहा कि उसने कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए, लेकिन पैसे नहीं मिला। वह जब भी सरकारी कार्यालय में पैसे पास होने की उम्मीद से जाती है तो उसे कहा जाता कि अभी उसके पैसे नहीं आए हैं। यह पैसे सीधे उसके खाते में आएंगे। वह और उनके पति मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता या फिर तुरंत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे जारी करने की गुहार लगाई है।
वहीं राम कॉलोनी निवासी गीता के मकान की छत वीरवार रात को अचानक गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। गीता ने कहा कि उसे भी चार साल से उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे मिलेंगे, लेकिन अभी तक उसे भी पैसे नहीं मिले हैं।
30जेएनडी27 : भौंसला गांव में गिरा सपना का मकान। स्रोत स्वयं
30जेएनडी27 : भौंसला गांव में गिरा सपना का मकान। स्रोत स्वयं