जींद। शहर के सेक्टर-11 में एक मकान से डायमंड की अंगूठी चोरी हो गई। सेक्टर-11 निवासी ईश्वर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को उनकी पत्नी की डायमंड की अंगूठी घर से चोरी हो गई। उन्होंने अंगूठी को पूरे घर में तलाश किया लेकिन अंगूठी नहीं मिली। आरोप लगाया कि अंगूठी को कोई चोरी कर ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।