फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर धोखाधड़ी होने पर डायल करें 1930 : सीजेएम

Sat, 21 Sep 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी20: पत्रकारों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। संवाद
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोनिका ने सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को लेकर कहा कि ऐसे मामलों की तत्काल सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। सीजेएम मोनिका शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि अगर संभव है, तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन चुने, ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो सबसे पहले हेल्पनाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर पारंपरिक तरीके से एफआईआर करवाना व उसकी जांच होना एक लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन का विकल्प सबसे सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढ़िया ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीड़ित को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि आमजन मुफ्त कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद के हेल्पलाइन नंबर 01681-245048 पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

20जेएनडी20: पत्रकारों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें