फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवरात्र के दूसरे दिन की श्रद्धालुओं ने पूजा

विज्ञापन
31जेएनडी20-माता भ्रामरी धाम में पूजा करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री और सुषमा अत्री। संवाद - फोटो : jammu news
विज्ञापन
उचाना। नवरात्र में देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम पहुंच कर श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए माता की पूजा कर रहे है। मंदिर पुजारी सुरेश कौशिक ने बताया कि नवरात्र में देश, प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों तक से श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते है। साल में दो बार नवरात्र में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। माता की लाल चुनरी, नारियल सहित अन्य पूजा अर्चना का सामान से पूजा कर श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति की कामना माता से करते हैं। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने भी परिवार सहित मंदिर पहुंच कर पूजा कर देश और प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर के आस-पास लगे नवरात्र पर मेले में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें