फोटो 14जेएनडी29-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में मौजूद सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जयंती देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और रघुनाथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि मां कुष्मांडा को सृष्टि की रचयिता और ब्रह्मांड को ऊर्जा प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा ने अपनी दिव्य शक्ति से सृष्टि में प्रकाश और ऊर्जा का संचार किया। संवाद