फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाबा तकिया मंदिर में कीर्तन में झूमे भक्त

विज्ञापन
04जेएनडी15: बराड़ खेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव स्थित बाबा तकिया मंदिर में वीरवार को वार्षिक भंडारे और कीर्तन हुआ। मंदिर में पहले हवन यज्ञ संपन्न कराया गया जिसमें ग्रामीणों सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के बाद भंडारे में आस-पास के गांवों से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष धूमधाम से कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भक्त पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार करते हैं। मंदिर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 75 युवाओं ने रक्तदान किया। मंच पर पहुंचे भजन कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। ढोलक-झांझ की ताल और भजनों की आवाज से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु भी भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें