कार्याकर्ताओं से मिलते जजपा के संरक्षक अजय चौटाला।
- फोटो : AMAR UJALA
जजपा संरक्षक डॉक्टर अजय सिंह चौटाला शनिवार को पार्टी कार्यालय जींद पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने नेता की बात सुनी। जजपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बैठने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश करोना महामारी से जूझ रहा है । पार्टी में हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी । आज का समय खुद को बचाकर रखने का है । लॉकडाउन समाप्त होने के बाद प्रदेश में विकास को गति मिलेगी। युवाओं को रोजगार देने के लिए नीति बनाकर उद्योगों में लागू की जाएगी।