24जेएनडी41: डिटेक्टिव स्टाफ की गिरफ्त में आरोपी युवक। संवाद
सफीदों। डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध असलहा सहित युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक देसी 315 बोर की पिस्टल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान खेड़ा खेमावती गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है।
निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम खानसर चौक सफीदों पर मौजूद थी। एएसआई राजेश कुमार को सूचना मिली कि एक लड़का खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल के पास सड़क पर असलहा लेकर खड़ा है। पुलिस ने रेड कर युवक की तलाश ली तो उसके पास से 315 बोर की पिस्टल बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम खेड़ा खेमावती गांव निवासी रोहित बताया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने रोहित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
24जेएनडी41: डिटेक्टिव स्टाफ की गिरफ्त में आरोपी युवक। संवाद