फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेंटिलेटर होने के बाद भी ऑक्सीजन से चला रहे काम

Tue, 06 Aug 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी45 : सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं चलने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में 40 वेंटिलेटर हैं, लेकिन अभी आईसीयू में भर्ती मरीजों को इसकी सुविधा नहीं दी जा रही है। ऐसे में जिन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत होती है उनको या तो रेफर किया जा रहा है या फिर ऑक्सीजन लगाकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों की जान जोखिम में रहती है। सोमवार को सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने 15 अगस्त से पहले आईसीयू को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर ऐसे मरीजों को रखा जाता है, जिनको सांस लेने में परेशानी हो। वेंटिलेटर पर रखने के बाद मरीज को सांस लेने की जरूरत नहीं पड़ती, यह कार्य वेंटिलेटर खुद करता रहता है। कई बार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मरीज को सांस लेने में काफी परेशानी आती है। ऐसे में यदि उसे वेंटिलेटर पर रखा जाए तो कम परेशानी होती है। वहीं जिन मरीजों के फेफड़े खराब हो जाते हैं और वह सांस लेने की स्थिति में नहीं होते उनको भी वेंटिलेटर की जरूरत होती है। नागरिक अस्पताल में आने वाले ऐसे मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है। ऐसे मरीजों को उन एंबुलेंस में रेफर किया जाता है, जिनमें वेंटिलेटर की सुविधा रहती है। गंभीर मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग आईसीयू में ड्यूटी लगाने के लिए चिकित्सकों की सूची तैयार करने में लगा रहा। 15 अगस्त से पहले नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली है। चिकित्सकों की सूची बनाई जा रही है। 15 अगस्त से पहले आईसीयू शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

05जेएनडी45 : सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें