फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 23 Aug 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी23-अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतों को सुना। लोग शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर परिषद, पंचायतों व अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। डिप्टी स्पीकर ने अधिकतर मामलों में तत्काल अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर मौके पर ही समाधान कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जनता दरबार उनके लिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है और इसी भावना के साथ वे लगातार जनता के बीच जाकर कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें