22जेएनडी12: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याओं को सुना। डॉ. मिड्ढा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान पारदर्शी और त्वरित तरीके से किया जाए ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास बना रहे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जिले को नौ नेशनल हाईवे से जोड़ना एक ऐतिहासिक कदम है जिससे न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी बल्कि उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि हैबतपुर में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सरकार का मुख्य संकल्प है।