17जेएनडी02-जिला समाज कल्याण विभाग में नए पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते डिप्टी स्पीकर डॉ. क
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन के छह लाभर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों के सम्मान में प्रत्येक माह तीन हजार रुपये सम्मान भत्ता के रूप में पेंशन दी जा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। ऑनलाइन प्रणाली से 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही घर बैठे पेंशन बन रही है। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, सिविल सर्जन सुमन कोहली, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद