11जेएनडी14: कार्यकर्ताओं को जेजेपी के वार्षिक कैलेंडर वितरित करते हुए। संवाद
उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके में अपनी सक्रियता को बढ़ा रहे है। हलके में सक्रियता बढ़ा कर वो जेजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे है। हलके के गांवों में जलपान के कार्यक्रम आयोजित करके कार्यकर्ताओं के यहां पहुंच रहे है। एक दिन में एक गांव में 40 के आसपास कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। 12 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हलके के गांव काकड़ोद में आधा दिन बिताएंगे। 33 जगहों पर जलपान के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तो 3 जगहों पर शोक प्रकट करने वो जाएंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है। जोरदार स्वागत गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ता करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर काकड़ोद गांव पहुंच कर जोरासिंह डूमरखां ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को सतीश, बलवंत, प्रवीण, कुलदीप, कृष्ण, सुभाष, रामसरूप, छोटा, नरेंद्र, मंदीप, मंजीत, अजीत, सुभाष, फूलदीन, रघुबीर, सुंदर, राजू, राजा, अशोक, सुशील, सुशील, मनीराम, दलेला, रामचंद्र, सुरेश, गोपी, लक्ष्मण, मनीराम, दिलबाग, मौजदीन, अंजू, मोमन के यहां पहुंचेंगे। एससी चौपाल में भी आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। महेंद्र फौजी, वजीर शर्मा, राधेश्याम के आवास पर भी डिप्टी सीएम पहुंचेंगे। इस दौरान जन समस्याओं को दुष्यंत चौटाला सुनेंगे। कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह कार्यक्रम को लेकर है। आधा दिन गांव में डिप्टी सीएम बिताएंगे। उचाना खुर्द, खरकभूरा, तारखा, कुचराना भी डिप्टी सीएम कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचेंगे।
11जेएनडी14: कार्यकर्ताओं को जेजेपी के वार्षिक कैलेंडर वितरित करते हुए। संवाद