फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री मिले ग्रामीण सफाई कर्मी

Sat, 25 Nov 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांंगों को लेकर अलेवा में आयोजित वाल्मीकि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि उनकी हड़ताल को 47 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुनवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन


जिला सचिव पवन कु मार ने बताया कि प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 10 अक्तूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। जिससे सरकार का दलित विरोधी रवैया खुलकर जनता के सामने आ चुका है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी जो अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 17 साल से शोषण और बेगार की मार झेल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री को मांग पत्र देते हुए कहा कि पंचायत मंत्री से हमें बातचीत का समय दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो जिले के सफाई कर्मचारी 28-29 नवंबर को पंचकुला में महापड़ाव डालते हुए आंदोलन को तेज करेंगें। इस अवसर पर सुखविंद्र, सुलतान दुड़ाना, कोषाध्यक्ष विनोद, करतार सिंह व राजकुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें