फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल उचाना में उपमुख्यमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को नागरिक अस्पताल उचाना में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट में 45 लाख का खर्च हुआ है। इसमें एक मिनट में 250 लीटर ऑक्सीजन तैयार होकर अस्पताल को सप्लाई होगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने से उचाना तथा आसपास के क्षेत्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं संभव हुई है। कोरोना महामारी के दौरान उचाना जैसे इलाकों में ऑक्सीजन की कमी मरीजों को परेशानी हुई थी। अब भविष्य में इसका स्थाई समाधान हो गया। यह ऑक्सीजन प्लांट 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।
चौटाला ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उचाना का जिक्र किया। कहा कि करीब 35 लाख रुपये की स्थापित उक्त केंद्र में शुरूआत में 20 इच्छुक युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले ही 20 अभ्यार्थियों के बैच में से 17 कौशल युवाओं को होंडा में रोजगार प्राप्त हुआ। उन्होंने सीएसआर को उक्त केंद्र में 20 की बजाए 40 सीटों का बैच शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गोशालाओं के लिए 1.31 करोड़ अनुदान की घोषणा
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। चौटाला ने उचाना, नगूरां, पेगां, धरौदी, बड़ौदा समेत क्षेत्र की सभी गोशालाओं को एमडीएच की तरफ से एक करोड़ 31 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें