फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में बाहर से आने मिल रहे डेंगू के पॉजिटिव

Tue, 03 Sep 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी13 : स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कॉलोनियों में पहुंचे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांच
विज्ञापन
जींद। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग पहले से सजग है। जिले में इस वर्ष केवल एक डेंगू का मामला सामने है, बाकी चार मामले जिले के बाहर से आए हुए लोगों में पाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी गुरुग्राम से आई महिला को डेंगू पॉजिटिव बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन निजी अस्पताल की रिपोर्ट यही बता रही है। इस वर्ष मलेरिया का एक मरीज मिला है, वह भी बंगलूरू से लौटे युवक में। अब तक स्वास्थ्य विभाग 10 हजार घरों की जांच कर चुका है। इनमें से 500 घरों के आसपास मच्छर के लार्वा मिले हैं।
इस साल अप्रैल से ही स्वास्थ्य विभाग ने अपना काम शुरू कर दिया था। डेंगू के सबसे अधिक मामले अक्तूबर में आते हैं, इसलिए सितंबर और अक्तूबर दो महीने स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी मुश्किल भरे रहेंगे। पिछले साल जिले में डेंगू के 420 मरीज मिले थे। अकेले सितंबर और अक्तूबर में ही 200 के आसपास केस आए थे। सितंबर और अक्तूबर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। लोगों को जागरूक करने तथा घर-घर जाकर जांच करने के लिए टीमों की संख्या 200 से बढ़ाकर 250 कर दी है।
विज्ञापन

नरवाना पर रहेगा विशेष फोकस
पिछले साल अकेले नरवाना क्षेत्र में ही डेंगू के 180 मामले सामने आए थे। इस बार नरवाना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नरवाना के कर्मचारियों की प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। उनको अधिक से अधिक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने तथा लार्वा की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। अकेले नरवाना में ही 70 टीमें काम कर रही हैं।
दूसरे राज्यों से आए चार युवक मिले डेंगू पॉजिटिव
जिले में अब तक पांच डेंगू तथा दो मलेरिया के मामले आए हैं। इनमें से चार डेंगू के मामले बाहर से आए हैं। चारों ही युवक हैं। यह सभी दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुरुग्राम से आए हैं। मलेरिया के भी ऐसे ही मामले हैं। गांधी नगर निवासी युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई। वह बंगलूरू से आया है। सोमवार को जिस महिला को डेंगू पॉजिटिव बताया गया वह रात को ही गुरुग्राम से आई है।
मंकी पॉक्स को लेकर भी अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट है। दूसरे देशों से जींद आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। खासकर ऐसे लोग जो दक्षिणी अफ्रीका आदि देशों से आ रहे हैं, उनको सात दिन घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। गत सप्ताह अर्बन एस्टेट निवासी एक युवक दक्षिणी देश से आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत उसे घर में ही सात दिन रहने के निर्देश दिए। युवक की जांच भी करवाई गई है। युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।
बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मामले आते हैं। लोगों को खुद भी सावधान रहने की जरूरत है। अभी तक डेंगू के पांच तथा दो मलेरिया के मामले आए हैं। सभी दूसरे प्रदेशों से आए युवक हैं। -डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया।

02जेएनडी13 : स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कॉलोनियों में पहुंचे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें