फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू : संदीप कुंडू

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी06-वार्ड-13 में बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना की टीम ने वार्ड 12 और 13 में जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। वार्ड 13 की पार्षद ज्योति नायक को स्वास्थ्य मंत्री की अपील भी सौंपी गई और अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह और संदीप कुंडू के नेतृत्व में टीम ने घरों में पानी की टंकियों, होदियों, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ में मच्छरों के लार्वा की जांच की। सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिकाएं भी बनाई गईं। संदीप कुंडू ने बताया कि डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है जो साफ पानी में पनपता है। डेंगू में तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द होता है। प्लेटलेट्स कम होने पर रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इस अवसर पर दीपक और मोनू भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें