फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में किया शहर में प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईटीयू से संबंधित यूनियनों ने मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया और आशा वर्करों के धरने पर पहुंचे। प्रदर्शन से पहले सीआईटीयू के कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व सीआईटीयू के उपप्रधान कश्मीर सेलवाल ने किया। कश्मीर सेलवाल, करतार सिंह, कपूर सिंह, अनिता देवी ने कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लागू करके गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है हरियाणा तो एक किस्म से केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रयोगशाला बन गया है। मनरेगा के बजट 33 प्रतिशत कम कर दिया था जो 92 प्रतिशत खत्म हो गया है जबकि लगभग आधा साल बाकी पड़ा हुआ है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए लगातार आंदोलन करना पड़ता है। आने वाले समय मे ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन में वन मजदूर यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, भवन निर्माण कामगार यूनियन, मनरेगा श्रमिक यूनियन के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें