जींद। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता स्टाफ नर्स शीतल ने की। मंच संचालन कमलेश ने किया। इस दौरान एनएचएम कर्मियाें ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों ने पुराने बस अड्डे के निकट चौक पर सरकार के एनएचएम पे-फिक्सेशन के पत्र की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
धरने को संबोधित करते हुए स्टाफ नर्स शीतल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैंं। इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बाद में एनएचएम कर्मियों ने बैनर व नारे लिखी तख्तियां लेकर नागरिक अस्पताल से पुराने बस स्टैंड चौक तक प्रदर्शन किया और सरकार के तुगलकी फरमान एनएचएम पे फिक्सेशन के पत्र की प्रतियां जलाकर रोष जताया। इस अवसर पर गौरव सहगल, अश्विनी, सुनीता, रीना, जोगिंद्र, कुलबीर, रमेश, सुनील सैनी, सुभाष कंडेला, सीमा नरवाना, राजकुमार, कुंज बिहारी, सोनिया, पूनम, कुलदीप, जगदीप, सुनीता, मीना, संदीप लाठर, पिंकी, शैलेंद्र मौजूद रहे।