फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पदोन्नति के लिए टेस्ट की शर्त के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर पदोन्नति के लिए टेस्ट पेपर पास करने की शर्त के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नरवाना के कर्मचारियों ने प्रधान ईश्वर सच्चाखेड़ा की अध्यक्षता में फरमान की प्रतियां फूंकी। बाद एसडीएम अनिल कुमार दून को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान ईश्वर ने कहा कि अब तक पदोन्नति शैक्षणिक योग्यता व अनुभव की मेरिट के आधार पर होती रही है। अब नियमित से भी पदोन्नति के नाम पर खेल शुरू करने के मकसद से ही यह टेस्ट रखा जा रहा है। असल मकसद है नियमित कर्मियों को न्यूनतम अंक नहीं देकर एसीपी रोकने की साजिश और कच्ची भर्तियां करना। अब फिर प्रदेश के कर्मचारियों के सहयोग से इस तरह की सरकारी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर भीम शर्मा, रामनिवास, राजेन्द्र शर्मा, विक्रम संधु, तेलू राम, मा. राजेश, सुनील माथुर, कर्मबीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, अश्वनी, कृष्ण, रतन, मनदीप नैन, कुलदीप नैन, सेवा चहल समेत काफी तादाद में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें