18जेएनडी20: प्रतियाेगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी व स्टॉफ। स्रोत : सीआरएसयू
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में भूगोल विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न चरणों में पूछे गए सवालों का प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र मलिक, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. आशीष, डॉ. मनीष व अनु मौजूद रहे।