फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर पर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव कुचराना कलां में प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में अलेवा थाना पुलिस ने एक सप्ताह बाद 37 नामजद और 20-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक ने गांव के ही व्यक्ति की भांजी से प्रेम विवाह किया है जिससे कई दिन से गांव में तनाव की स्थिति बनी थी। युवक की माता ने आरोप लगाया कि उसके पति वीरभान ने 13 नवंबर को टोहाना में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

गांव कुचराना कलां निवासी प्रेमी देवी ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े लड़के गुरनाम ने 25 अगस्त को पंजाब के संगरूर के एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। युवती गांव के ही एक व्यक्ति की भांजी है। प्रेम विवाह के बाद गांव में कई बार पंचायत हुई। लोगों ने शादी तोड़ने तथा सामाजिक बहिष्कार का दबाव भी बनाया। महिला ने आरोप लगाया कि सात नवंबर शाम को गांव के काफी लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। इससे परेशान होकर उसका पति वीरभान घर से निकल गया और 13 नवंबर को टोहाना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आरोप लगाया कि उस समय गांव के लोगों ने पुलिस में भी शिकायत नहीं देने दी। पुलिस ने गांव कुचराना कलां निवासी शीशपाल, सतपाल, रमेश, डेविड, रामनिवास, पंकज, राजकुमार, सतीश, नीतिश, मनोज, बलिंद्र, चांदी, सुरेंद्र, रामकुमार, नरेंद्र, नरेश, बिंद्र, राममेहर, अशोक, कर्मजीत, सोनू, प्रवीन, नवीन, सोनू, प्रेमा, रामेश्वर, प्रहलाद, काला, संजू, अनूप, किस्मत, रामेश्वर, विक्रम, अमरपाल, संदीप, सचिन को नामजद करके 20-30 अन्य के खिलाफ तोड़फोड़, धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें