फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैंटीन लेबर चौक के पास खोलने की मांग

Wed, 31 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान ने कहा कि जिले में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने मजदूरों को सस्ता खाना देने के नाम पर तीन जगह कैंटीन खोली है। यह कैंटीन लघु सचिवालय जींद, एसडीएम कार्यालय सफीदों व बीडीपीओ कार्यालय उझाना में खोली गई हैं। इन तीनों कैंटीनों के पास किसी भी प्रकार का लेबर चौक नहीं है और निर्माण के मजदूरों का इन झगड़ों से कोई वास्ता नहीं है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि कैंटीन निर्माण मजदूरों के लिए खोली गई हैं। प्रदेश सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए ही ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कामगार यूनियन लगातार जिला प्रशासन के सामने लेबर शेड का मामला उठाती रही है, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। यूनियन ने मांग की कि इन कैंटीनों को जींद में लेबर चौकों पर खोला जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बार आश्वासन मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसी के रोष स्वरूप 16 फरवरी को फिर से निर्माण मजदूर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें