फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्पेशल चांस का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

Tue, 17 Jun 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी12-मांगों को लेकर प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थ
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय महाविद्यालय इकाई ने मांगों को लेकर प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष वीरसैन, प्रतीक शर्मा, रवि जोशी, श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्पेशल चांस का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किया जाए। कॉलेज में सभी यूजी नॉन एनईपी कोर्स के प्रथम, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिवॉल्यूशन रिजल्ट जारी किए जाए। कॉलेज में चल रहे यूजी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए, क्योंकि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू होने वाले हैं। पीजी तीसरे सेमेस्टर के कुछ कोर्स के रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुए। इन विद्यार्थियों को आगे आने वाले समय में नेट और जेआरएफ जैसी परीक्षा भी देनी है। अप्रैल में हुई स्पेशल एग्जाम की परीक्षा का भी रिजल्ट जारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें