संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न महकमों के कर्मचारियों ने बुधवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि देश के कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों ने पहले ही पुरानी पेंशन योजना शुरू कर दी है। जब उन राज्यों में यह प्रणाली बहाल हो सकती है तो हरियाणा सरकार को क्या दिक्कत है। इस पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे इस मामले को उच्च सदन में उठाएंगे तथा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर सबसे पहले ओपीएस को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, कप्तान सिंह, कर्मवीर, सोहन लाल, विक्रम, दर्शनलाल, प्रमोद व वेदपाल मौजूद थे।