फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पैकेज देने की मांग

Fri, 12 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी37-एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के  लिए पहुंचे डीवाईएफ  के सदस्य। स्त्रोत संगठन।
विज्ञापन
नरवाना। क्षेत्र में बारिश और जलभराव से बढ़ी परेशानी को लेकर शुक्रवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा ने एसडीएम जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। डीवाईएफ नेताओं ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। जरूरतमंद परिवारों के मकान टूट चुके हैं। किसान की फसलें बर्बाद हो गई हैं और जगह-जगह रुके गंदे पानी से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना समय की जरूरत है। यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता के हित में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सचिव नरेश दनौदा, राज्य उपप्रधान शाहनवाज, जिला प्रधान अजैब गुरुसर, विरेंद्र ढाकल, शंकर, परविंदर और नरेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें