जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की जिलास्तरीय बैठक राजकीय प्राथमिक विद्यालय उचाना में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सत्यपाल पातलान ने की। संचालन जिला सचिव राजेश राठी ने किया।
उन्होंने खंडस्तर पर संघ को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता बढ़ाने, खंडस्तर पर नोडल पदाधिकारी के रूप रणधीर को खंड जींद, सुरेश भौंसले को नरवाना, सुभाष ग्रोवर को जुलाना, राममेहर को सफीदों, बबलू बराड़ को उचाना, जोगेंद्र को पिल्लूखेड़ा और अलेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सीधी भर्ती तथा पदोन्नति में अनुसूचित जाति का 20 प्रतिशत कोटा पूरा करने, सभी विभागों में रोस्टर रजिस्टर पूरा करने, बैकलॉग भरने, अनुबंधित की जगह नियमित भर्ती करने, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्कीमों की राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को छोड़कर आज तक किसी भी सरकार ने आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया है। इसके विपरीत न्यायालय में सही ढंग से पैरवी न करके विभिन्न जातियों को उप-वर्गीकरण में बांटने का षड्यंत्र करवाया गया है। वास्तव में सरकार पिछड़ी जातियों का भला चाहती है तो उन्हें अलग से सामान्य कोर्ट में दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करें तथा बच्चों की शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय खुलवाएं जाएं।
उचाना खंड के प्रधान रोशन लाल ग्रोवर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट बढ़ने तथा संख्या कम होने के कारण सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गए है। इस दौरान नरवाना खंड प्रधान मनोज जैस्ट, जींद खंड प्रधान रामशरण, जुलाना से सुभाष, रणधीर, रमेश, राहुल, सुल्तान मेहंदिया, जयभगवान, राजकुमार, राममेहर, जोगेंद्र, रोहताश, चरण सिंह मौजूद रहे।
14जेएनडी31-अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। स्रोत संगठन