फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी के रुके परिणामों को घोषित कराने की मांग

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने यूजी के रुके हुए सभी परीक्षा परिणामों को घोषित करवाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि अगले दस दिनों में रुके हुए परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिए जाएंगे। एसएफआई की जिलाध्यक्ष मधु ने बताया कि यूजी के रुके हुए परिणाम घोषित करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक पांचवें सेमेस्टर और इनके साथ रिवॉल्यूशन, मर्सी जांच द्वारा ली गई परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। इन सभी सेमेस्टर की परीक्षा मई माह में ली गई थी। दो महीने हो चुके हैं लेकिन विश्वविद्यालय पूरी तरीके से परिणाम नहीं निकाल पाया। इसके कारण छात्रों को पीजी कोर्स में दाखिला लेने में दिक्कतें आ रही हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह ने आश्वासन दिया कि अगले दस दिनों में रुके हुए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर गीता, सुशीला, विकास, विक्रम, अंजली व अन्य एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें