फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद को टैक्स फ्री विशेष आर्थिक जोन घोषित करने की मांग

Wed, 21 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी12: डाॅ. राजकुमार गोयल। स्वयं
विज्ञापन
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राजकुमार गोयल ने उपमुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि हरियाणा के बजट में उत्तराखंड के रुद्रपुर और हिमाचल के बद्दी जैसे क्षेत्र की तर्ज पर जींद को टैक्स फ्री विशेष आर्थिक जोन घोषित किया जाए, ताकि यहां पर उद्योग लग सकें। कई करोड़ रुपये का सालाना कारोबार हो सके। लाखों लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो जींद की कायापलट हो जाएगी। यह क्षेत्र राष्ट्रीय पटल पर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर उपमुख्यमंत्री जैसे बड़े पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी कोई बड़ी परियोजना जींद को देनी चाहिए कि आने वाले दिनों में जींद के लोग उन्हें याद रखें। अब विधानसभा सेशन चल रहा है और सरकार को बजट पेश करना है। ऐसे में डिप्टी सीएम को चाहिए कि उत्तराखंड के रुद्रपुर और हिमाचल के बद्दी क्षेत्र की तर्ज पर जींद को टैक्स फ्री विशेष आर्थिक जोन घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जींद जिले का गठन हरियाणा प्रांत के गठन के साथ ही हो गया था। जींद को बने 50 साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन आजतक जिले का उतना विकास नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र को टैक्स फ्री विशेष आर्थिक जोन घोषित किया जाता है तो उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष छूट देती है। जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट दी जाती है। पूंजी निवेश पर सब्सिडी मिलती है।

21जेएनडी12: डाॅ. राजकुमार गोयल। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें