फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग

Fri, 06 Oct 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की जिलास्तरीय बैठक वीरवार को अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांंग की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की गई। बैठक में तय हुआ कि इस बारे में देश के प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन पहले ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने एक रुपये एक ईंट के संदेश के साथ पूरी दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। उनके राज्य में जो भी जरूरतमंद बसने के लिए आता था उन्हें अग्रोहा का हर परिवार एक रुपया एक ईंट देकर अपना बराबर का बना लेता था। समाज के गरीब तबके को अपने बराबर का बनाने को ही समाजवाद का नाम दिया गया है। गोयल का कहना है कि समाजवाद के प्रतीक ऐसे युग पुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने तो पिछले लंबे समय से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित नहीं किया है। लंबे समय से यह मांग अधर में लटकी पड़ी है। पिछले लगातार कई सालों से वह केंद्र सरकार से अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग करते रहे हैं। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, सोनू जैन, रजत सिंगला, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें