फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवरात्र में मांस की दुकान बंद करवाने की मांग

Mon, 08 Apr 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी06: मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए विहिप सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मोहम्मद इमराज रजा से मिलकर नवरात्र में मांस की दुकानों को बंद करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नौ अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है जो हिंदू समाज का एक विशेष पर्व होता है। इस पूरे नौ दिन के कार्यकाल में सर्व हिंदू समाज व्रत व तपस्या करता है। इसके कारण बाजार में मांस की दुकानों से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। डीसी ने विहिप प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जानकारी के लिए गत नवरात्र में प्रशासन के आदेशानुसार सभी मांस की दुकानें बंद रखी गई थीं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी नवीन जैन, जिला मंत्री प्रमोद गौतम, जिला उपाध्यक्ष शशि बत्तरा, दीप्ति मित्तल, अराधना शर्मा, लक्ष्मी, जिला संयोजिका मंजू सिंगला, सुनीता सैनी, रीमा मित्तल, महावीर बिरौली, बजरंग दल जिला संयोजक, प्रवीण गोयल, रामसिंह, जतिन बजरंगी, मंयक मौजूद रहे।

08जेएनडी06: मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए विहिप सदस्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें