फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मालवी गांव में शराब ठेका बंद करवाने की मांग

Thu, 12 Sep 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी11-शराब ठेका बंद करवाने को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। मालवी गांव में शराब ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर महिलाएं बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय पहुंचकर रोष प्रकट किया। आबकारी एवं कराधान अधिकारी विजय कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमला, सीमा, सुनीता, शीला, सरोज, पिंकी, कमलेश, गुड्डी, मैना, अंजली, पूनम, ललिता का कहना था कि उनके गांव में शराब ठेका ऐसी जगह पर खोला हुआ है, वहां से गो घाट, पेयजल और मंदिर जाने का रास्ता है। महिलाएं वहीं कपड़े धोती हैं। सुबह लड़कियां दौड़ लगाने जाती हैं। यहां ठेका खुलने से गांव की महिलाएं और लड़कियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। सुबह-शाम शराब ठेके पर लोग नशे में धुत्त होकर गालियां देते हैं और आपस में झगड़ा भी करते हैं, जिस रास्ते पर शराब का ठेका है, वहां गांव का मुख्य रास्ता है। यह ठेका गांव के बिल्कुल नजदीक है। इसके अलावा एक शराब ठेका गांव से दूर है, इससे ग्रामीणों को कोई एतराज नहीं है। गांव के नजदीक जो ठेका है वह दस दिन पहले ही खोला गया है। उस ठेके के खुलने के कारण गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने आह्वान किया कि इस नए खुले शराब ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें