फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सहमति संबंध, समगोत्र और गोहांड में शादी करने पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नौगामा खाप पंचायत की बैठक रविवार को सामाजिक बुराइयों के मुद्दे पर बबलपुर में प्रधान सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहमति सबंध, सम गोत्र में शादी और गांव और गोहांड मेंं शादी करना, लड़की की शादी की उम्र 21 वर्ष ना करना, पर्यावरण की रक्षा करना, बेटा-बेटियों को संस्कारी करने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ-साथ जींद के अंदर बाहर खापों को बिना सूचना दिए जो पंचायत मनमर्जी से करते हैं उन पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में कुछ एक तो ऐसे स्वयंभू प्रधान होते हैं जो हकीकत में अपनी ही पंचायत के प्राथमिक सदस्य तक नहीं होते। उन्होंने पंचायतियों से अनुरोध किया कि भविष्य में कोई भी पंचायत जींद में रखी जाती है तो जींद के आसपास की पंचायत की अनुमति आवश्यक लेनी चाहिए। नौगामा खाप पंचायत के प्रेस प्रवक्ता उमेद सिंह ने बताया कि नौगामा खाफ पंचायत जींद की पंचायत से विचार विमर्श करके जिला जींद की सभी पंचायत को आमंत्रित करेगी और उपरोक्त विषयों पर ठोस निर्णय सामूहिक रूप से लेंगी। जनता द्वारा चुने गए खाप प्रधान को ही मीटिंग में बुलाया जाएगा जबकि स्वयंभू खाप चौधरियों को इस पंचायत में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। बैठक में धूपसिह ढुल को शहीदी स्मारक गुलकणी का प्रधान नियुक्त किया। उनकी स्मारक की देखरेख करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस अवसर पर धर्मपाल घिमाणा, जगबीर सिंह लोहान, धनराज गिल, ढुल खाप प्रधान रिछपाल ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें