फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मेढ सुनार सभा की बैठक शनिवार को सेक्टर-6 स्थित सुनार धर्मशाला में प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिल्ली में श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को मौत की सजा देने की मांग की गई। यह भी मांग की कि लिव इन रिलेशनसिप पर पाबंदी लगाने के लिए कानून बनाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। महासचिव राममेहर वर्मा, नरेंद्र भामा, नरेश और अनिल सोनी ने कहा कि सभा बच्चों को नैतिक स्तर पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी। सदस्य फूलसिह वर्मा, बनारसी दास वर्मा और रमेश वर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को सुनार धर्मशाला सेक्टर-6 में बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश वर्मा, कृृष्ण पटवारी, इंद्र सिंह वर्मा, नरेश सोनी, राममेहर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामकुमार वर्मा, हरपाल वर्मा मनफूल वर्मा, महाबीर सोनी, रामनिवास सोनी, बालकिशन सोनी, राजेश उर्फ बिट्टू, राजेंद्र वर्मा, विरेंद्र सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें