06जेएनडी23: मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। स्रोत : किसान
जींद। भारतीय किसान यूनियन ने शिव काॅलोनी स्थित किसान भवन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद किसानों की मांगों को लेकर किसान भवन से पैदल मार्च निकालकर लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन दिया। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, जिला संरक्षण बारूराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से फसल अवशेष जलाने पर जो केस किसानों पर बनाए गए हैं। उन्हें वापस लिया जाए और किसानों को मशीन उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर गुरुदेव, सतेंद्र, जयबीर, अमित, अनिल, मनदीप, बलवान, बलबीर भी मौजूद रहे। संवाद