फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम से मिलने पहुंची छात्राएं। - फोटो : bureau
विज्ञापन
उपमंडल के साहनपुर, डिडवाड़ा और निम्नाबाद समेत आधा दर्जन गांवों की छात्राओं ने सरकारी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम बलराज सिंह जाखड़ को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रा शालू, पूजा, प्रीति, सोनी, काजल, प्रियंका, अन्नू, सरिता, शीतू, प्रियंका, ऋतू, राधा, ज्योति, मंजू, रेखा, स्वीटी, अंजू, अमिता, पूनम, नीलम, किरण, काजल, नीतू और मीना ने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों से सफीदों के कॉलेज और स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं, लेकिन उनके गांवों में सरकारी यातायात के साधन नहीं हैं। इस रूट पर सरकारी बस सेवा नहीं होने के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफीदों से सालवन रूट पर आधा दर्जन से अधिक गांव लगते हैं। इन गांवों से सैकड़ों की तादाद में छात्राएं पढ़ने के लिए सफीदों आती हैं, लेकिन इस रूट पर रोड़वेज की ओर से कोई बस शुरू नहीं की गई है। रोड़वेज बस सेवा नहीं होने के कारण उन्हें प्राइवेट बस या अन्य वाहनों में सफर करना पड़ता है। इन वाहनों में सीटों के अभाव में कई बार वाहनों के पीछे लटकर जान जोखिम डालकर जाना पड़ता है। एसडीएम बजराज जाखड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों मेें बस सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें