जींद। मैढ सुनार सभा ने जुलाना के पौली के पास स्वर्णकार अनिल पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने पर सभी आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, नरेश सोनी, गौरव सोनी ने सरकार और प्रशासन को दोबारा पत्र लिखते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने और लूटे गए सामान को सुर्पद करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में तीव्रता से कार्रवाई कराने और पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनको हौसला प्रदान करने के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने डिप्टी स्पीकर और प्रशासन से आह्वान किया कि स्वर्णकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध कराने और निजी सुरक्षा के लिए लाइसेंस दिलाए जाएं।