20जेएनडी03: सफीदों में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के पदाधिकारी। स्रो
सफीदों। नर्सिंग कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा शिवानी की आत्महत्या के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सफीदों इकाई ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष व गहन जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। राजकीय पीजी कॉलेज के इकाई अध्यक्ष सरदार गुरुकीर्तन ने बताया कि 18 नवंबर की रात नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। सामने आई जानकारी के अनुसार, छात्रा के सुसाइड नोट में राजस्थान निवासी महिला और पुरुष पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए गए हैं। परिषद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इकाई मंत्री रक्षक मुआना ने कहा कि छात्रा को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान सुखदेव नगूरा, मिलन नगूरा, प्रिंस सैनी और कार्तिक गुज्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद