फोटो 7 नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप की बैठक होते हुए। स्रोत खाप।
नरवाना। एलआईसी रोड स्थित जाट धर्मशाला में सर्वजातीय नरवाना खाप की बैठक खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर चिंता जताते हुए हिंदू विवाह अधिनियम-1955 में संशोधन की मांग की गई।खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने कहा कि समगोत्र विवाह और एक ही गांव में जन्मे युवक-युवती के विवाह को अवैध घोषित कर कानूनी अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए। लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता न देने, लव मैरिज में अभिभावकों की सहमति अनिवार्य करने और समलैंगिक विवाह पर रोक की मांग भी की गई।खाप ने अश्लील गानों, गन कल्चर और गंद कल्चर पर रोक लगाने तथा विवाह की निर्धारित आयु में बदलाव न करने की मांग की। सदस्यों ने हाथ उठाकर मांगों का समर्थन किया। खाप जल्द ही कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपेगी। बैठक में माला राम गोयत, सुदेश चौपड़ा, लक्ष्मण मिर्धा, कांत शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद