फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनीना बस हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 20 Apr 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी01-रोडवेज महाप्रबंधक के स्टैनो को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता संदीप रंगा। स्रोत संग
विज्ञापन
जींद। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे से सबक लेते हुए ‘जिम्मेदारी हमारी भी’ अभियान के तहत शुक्रवार को चालक-परिचालक, स्टाफ और ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षु को जागरूक करने के लिए रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने जींद डिपो महाप्रबंधक के नाम स्टेनो को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन के माध्यम से डिपो में अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। राज्य प्रधान आजाद गिल ने कहा कि हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम सड़क पर यात्रा करते समय समाज के लिए अपना दायित्व निभाएं। संदीप रंगा ने कनीना स्कूल बस हादसे से सबक लेते हुए संगठन जल्द ही एक अभियान चलाएगा। स्कूलों और ड्राइविंग संस्थानों में जाकर चालकों को यातायात के नियम और सुरक्षा से संबंधित नियम के बारे में जागरूक करेंगे। डिपो प्रधान अनिल गौतम ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों को गंभीरता से अपनी कार्यशैली पर विचार करने की आवश्यकता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही के कारण काफी विद्यार्थियों की जान चली गई है। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से भी अपील कि है कि इस मामले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार के प्रति कार्रवाई की जाए।

19जेएनडी01-रोडवेज महाप्रबंधक के स्टैनो को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता संदीप रंगा। स्रोत संग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें