फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांजा के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने हांसी रोड पर रजबहे के नजदीक से एक युवक को 1.7 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नरेला की रविदास नगर कॉलोनी के उडनपाना निवासी हीरालाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।एएसआई समरजीत ने बताया कि उनकी टीम हांसी रोड पर मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि हांसी रोड पर एक युवक बिना नंबर की बाइक पर मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर उन्होंने रजबहे के पुल पर दबिश दी, तो युवक उनको देखकर भागने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। साथ में लिए गए पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 1.7 किलोग्राम था। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें