जींद। एमपीएचडब्लू वर्ग की लंबित मांगों को लेकर एसोसिएशन का राज्य प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान ओमपति कादियान व रानी गहलावत की अध्यक्षता में डीजी हेल्थ डाॅ. रणदीप पूनिया से मिला। बैठक में एमपीएचडब्ल्यू वर्ग की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और समस्त मांगों के समाधान का ठोस आश्वासन दिया व जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से अनुमोदित करवा कर अधिसूचना का भरोसा दिलवाया। मुख्य मांगों में कैडर के सभी पदों का पदनाम बदलने, समाप्त पदों को बहाल करवाने, आबादी आधारित नए पद स्वीकृत करवाने, खाली पदों को नियमित भर्ती से भरने, पदोन्नति सूचियां जारी करवाने, जोखिम भत्ता देने, मेवात व पलवल के तबादले खोलने सहित सभी मांगों पर सहमति जताई। इसके अलावा ड्रेस अलाउंस व रिटायरमेंट बेनिफिट को महिला कर्मियों के लिए तर्कसंगत बताते हुए जल्द फाइल सरकार को भिजवाने बारे सहमति हुई। राज्य प्रधान ओमपति ने कहा कि मांगों को लेकर पूरा एमपीएचडब्लू वर्ग एकजुट व जल्द मांगे पूरी होने का ठोस आश्वासन मिला है।