फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक व रेलवे विभाग की लापरवाही से अंडरपास के निर्माण में देरी : महाबीर

Wed, 28 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी05: व्यापारियों के साथ महाबीर कंप्यूटर। स्रोत व्यापार मंडल
विज्ञापन
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि शहर के देवीलाल चौक वाले फाटक के पास बनने वाले अंडरपास का टेंडर लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आचार संहिता के चलते इसका निर्माण अधर में लटक जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंप्लाइज कॉलोनी के अंडरपास का उद्घाटन किया गया। अगर रेलवे प्रशासन की तरफ से समय रहते निर्माण कार्य की कागजी कार्रवाई पूरी हो जाती तो इसका भी प्रधानमंत्री उद्घाटन कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक तथा रेलवे विभाग की लापरवाही की वजह से अंडरपास निर्माण में देरी की जा रही है। देवीलाल चौक वाला अंडरपास का निर्माण शहर के लोगों की मांग है। इस रास्ते के नजदीक काफी मार्केट हैं। हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह मुख्य रास्ता बंद होने से प्राचीन मंदिरों व कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के लोग काफी दिनों से इस अंडरपास के निर्माण की मांग कर रहे हैं। गत दिनों इसके लिए व्यापारियों ने धरने-प्रदर्शन भी किए थे। रेलवे विभाग ने इस अंडरपास को बनाने की मंजूरी दी है। गत दिनों रेलवे अधिकारियों व वर्तमान विधायक कृष्ण मिड्ढा ने बयान दिया था कि एक सप्ताह के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब इसमें देरी क्यों हो रही है। जब शहर के लोग तथा व्यापारी, धार्मिक, सामाजिक, किसान संगठनों ने धरने-प्रदर्शन किए उस समय हरियाणा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग इस बात की वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह व्यापारियों व अन्य संगठनों के संघर्ष की जीत है। इस अवसर पर राजेश काजी, अनिल गर्ग, रामफल फौजी, रामबिलास मित्तल, सुरेश छात्तर, सुशील घोघड़िया मौजूद थे।

28जेएनडी05: व्यापारियों के साथ महाबीर कंप्यूटर। स्रोत व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें