03जेएनडी10-युवा कांग्रेस नेता अभिजीत कटवाल। संवाद
उचाना। युवा कांग्रेस नेता अभिजीत कटवाल ने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा युवाओं की आवाज, किसानों की उम्मीद है। तीनों कृषि के काले कानूनों के खिलाफ राज्यसभा में किसी ने आवाज उठाई तो वो दीपेंद्र हुड्डा थे।
प्रदेश में 10 लोकसभा के अलावा जो प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य भाजपा के है किसी ने भी किसानों के हक में आवाज नहीं उठाई। जब किसानों पर लाठीचार्ज हुआ तो दीपेंद्र हुड्डा एकमात्र ऐसे राज्यसभा सदस्य थे जो निरंतर किसानों के पक्ष में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा को कांग्रेस के दस साल के शासन की याद आने लगी है जब भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश के सीएम थे। आज विकास की पटरी से हरियाणा उतर चुका है।